गोला और वृत्त में अन्तर

गोला और वृत्त मे अन्तर :-

गोला और वृत्त में अन्तर –

क्या आप सोचते है कि गोला और वृत्त एक ही है??

आपने कभी लोगों से सुना होगा कि गोला और वृत्त में कोई अन्तर नहीं होता हैं

क्या आपने कभी लोगों से सुना है कि गोला और वृत्त दोनों समान हैं???

जी नहीं!!! ऐसा बिल्कुल नहीं है कि गोला और वृत्त दोनों समान हैं।

गोला और वृत्त दोनों अलग अलग है।

तो चलिए हम आपको बताते है कि गोला और वृत्त मे क्या अन्तर है-

गोला किसे कहते हैं ?( What is Sphere )

यदि किसी अर्धवृत्त (Semi – circle) को उसके व्यास के परितः चारों ओर घुमाने से बनी आकृति गोला (sphere) कहलाता है।

गोले की विशेषताएं (Properties of sphere) –

  • 1. गोले के पृष्ठ का प्रत्येक बिन्दु केंद्र से बराबर दूरी पर होता है
  • 2. पृष्ठ के प्रत्येक बिन्दु से केन्द्र की दूरी उस गोले की त्रिज्या के बराबर होती है।
  • 3. गोले का वक्रपृष्ठ उसके सम्पूर्ण पृष्ठ के बराबर होता है। इसे पृष्ठ कहते है।
  • 4. गोले की समतल काट एक वृत्त होता है।

वृत्त किसे कहते हैं ??(What is circle) –

परिभाषा :- “किसी समतल मे एक निश्चित बिन्दु से समान दूरी पर स्थित बिन्दुओं का समुच्चय वृत्त कहलाता है। “

अथवा-

यदि कोई बिन्दु किसी तल पर इस प्रकार गमन करे कि उसकी किसी निश्चित बिन्दु से दूरी सदैंव समान रहे, तो इस प्रकार उस बिन्दु के मार्ग से घिरे क्षेत्र को वृत्त कहते हैं। “

गोला और वृत्त में अन्तर :-

  •  गोला एक त्रिविमीय संरचना होती है जबकि वृत्त की संरचना द्विविमीय होती है।
  •  तथा गोला का क्षेत्रफल और आयतन दोनों ज्ञात कर सकते हैं लेकिन वृत्त का केवल क्षेत्रफल ज्ञात कर सकते हैं।
  •  गोले का क्षेत्रफल 4πr² होती हैं और वृत्त का क्षेत्रफल πr² होता है।
  •  गोले का आयतन (4/3)πr³होता है और वृत्त की परिधि 2πr होती हैं।
  •  वृत्त में व्यास ,त्रिज्या, जीवा और चाप आदि होता है जबकि गोले में ये सब होता हैं।

गोले का उदाहरण :- गेंद , पृथ्वी आदि

वृत्त का उदाहरण :- मैदान, चूड़ी, सायकिल का पहिया आदि।

यहाँ पर हमने आपको अच्छे से अच्छा उदाहरण देने की कोशिश की है ताकि आपको बेहतर तरीक़े से समझ आ सके। आशा है कि आपको यह समझ आया होगा!!!

आवेशों का संरक्षण किसे कहते हैं

क्लोरीन के उपयोग (Uses of chlorine)

सल्फ्यूरिक अम्ल के उपयोग –

लैन्थेनाइड का उपयोग –

पोटैशियम परमैंगनेट (KMnO₄) के उपयोग –

चुम्बकत्व किसे कहते हैं

चुम्बकीय आघूर्ण (Magnetic Moment)

अक्षीय स्थिति (End on Position)

परिनालिका के कारण चुम्बकीय क्षेत्र

विक्षेप चुम्बकत्वमापी (Deflection Magnetometer)

विक्षेप और शून्य विक्षेप विधि में अन्तर

educationallof
Author: educationallof

error: Content is protected !!