आवृत्ति किसे कहते हैं

आवृत्ति किसे कहते हैं

जानिए , आवृत्ति किसे कहते हैं

आवृत्ति ( Frequency) –

प्रत्यावर्ती धारा एक सेकंड में जितने चक्र पूर्ण कर लेती है , उसे आवृत्ति कहते हैं

इसी प्रकार ,  प्रत्यवर्ती वोल्टेज 1 सेकंड में जितने चक्र पूर्ण कर लेता है,  उसे उसकी आवृत्ति कहते हैं

यदि प्रत्यावर्ती धारा या प्रत्यावर्ती वोल्टेज की आवृत्ति υ तथा आवर्तकाल T हो, तो

υ= 1/ T या υ = ω /2π

या  ω = 2πυ

नोट : –

घरों में दी जाने वाली धारा प्रत्यावर्ती धारा होती है।

भारत में प्रत्यावर्ती धारा की आवृत्ति 50 चक्र/सेकण्ड होती है।

इस प्रकार किसी विद्युत् बल्ब में विद्युत्धारा सेकण्ड में 50 बार एक दिशा में तथा 50 बार दूसरी दिशा में प्रवाहित होती है।

प्रत्येक चक्र में धारा का मान दो बार अधिकतम तथा दो बार न्यूनतम (शून्य) होता है।

इसका अर्थ यह हुआ कि विद्युत् बल्ब 1 सेकण्ड में 100 बार जलता है और 100 बार बुझता है, किन्तु दृष्टि निर्बंधता के कारण विद्युत् बल्ब हमें लगातार जलता हुआ ही दिखाई देता है।

औसत मान (Mean Value)—

चूँकि आधे चक्र में विद्युत् धारा एक दिशा में तथा आधे चक्र में विपरीत दिशा में प्रवाहित होती है, एक पूर्ण चक्र में धारा का औसत मान शून्य होता है।

गणितीय व्युत्पत्ति—

मानलो किसी क्षण प्रत्यावर्ती धारा को निम्न समीकरण द्वारा प्रदर्शित किया जाता है –

I = I sin ωt

अत: एक पूर्ण चक्र में प्रत्यावर्ती धारा I का औसत मान = Io sin ωt का एक पूर्ण चक्र में औसत मान

= lo x (sin ωt का एक पूर्ण चक्र में औसत मान)

किन्तु जब एक चक्र में ωt (= θ) का मान 0° से 360° तक परिवर्तित होता है, तो sin ωt का औसत मान शून्य होता है।

∴ एक पूर्ण चक्र में I का औसत मान = Io x 0 = 0

इसी प्रकार, एक पूर्ण चक्र में प्रत्यावर्ती वोल्टेज का औसत मान भी शून्य होता है।

वान डी ग्राफ जनित्र क्या है

परावैद्युत माध्यम क्या है

विद्युत धारिता किसे कहते हैं

संधारित्र का सिद्धान्त क्या है

विद्युत धारा किसे कहते हैं

विद्युत वाहक बल क्या है

ओम का नियम क्या है

प्रतिरोध किसे कहते हैं

किरचॉफ के नियम

एम्पीयर का नियम

एम्पीयर का परिपथ नियम

लॉरेंज बल किसे कहते हैं

साइक्लोट्रॉन क्या है

educationallof
Author: educationallof

error: Content is protected !!