आधुनिक काल की विशेषताएँ

आधुनिक काल की विशेषताएँ

आधुनिक काल की विशेषताएँ –

1. तर्क एवं बुद्धिवाद –

इस युग में व्यक्ति किसी तथ्य को तब स्वीकार करता था जब वह उसे तर्क की कसौटी पर प्रमाणित पाता था।

इसके कारण यूरोप में विज्ञान का विकास हुआ ।

2. मानववाद

इस युग में मानव की उन्नति और भौतिक सुखों को ज्यादा महत्व दिया जाने लगा।

ऐसा माना गया कि मनुष्य में उन्नति करने और एक उन्नत समाज का निर्माण करने की अपरिमित क्षमता है।

3. नवीन अन्वेषण

आधुनिक काल में भौगोलिक खोजों, विज्ञान की प्रगति, औद्योगिक क्रांति एवं नवीन राजनीतिक, सामाजिक विचारधाराओं की शुरुआत हुई।

यहाँ ध्यान रखने योग्य विशेष बात यह है कि ये बातें अलग-अलग महाद्वीपों व देशों में वहाँ की सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक स्थितियों तथा

उनमें आ रहे परिवर्तनों के आधार पर अलग-अलग समय में फैलीं उदाहरण के लिए यूरोप में जहाँ 15 वीं और 16वीं शताब्दियों के बीच आधुनिक काल का आरंभ हुआ,

वहीं भारत में आधुनिक काल का उदय 18वीं शताब्दी में हुआ।

इसका मतलब यह है कि सम्पूर्ण विश्व में आधुनिक काल का उदय एक साथ नहीं हुआ।

विश्व के इस आधुनिक काल का इतिहास जानने के लिए हमें उन तमाम साधनों की जानकारी होना भी जरूरी है,

जिन्हें हम इतिहास के स्रोत कहते हैं।

आधुनिक इतिहास की सामग्री हमें न सिर्फ बहुतायत स्रोत से प्राप्त होती है बल्कि इसे प्राप्त करना अधिक आसान भी है।

आधुनिक काल में सरकारी कामकाज संबंधी दस्तावेजों को सुरक्षित रखा जा रहा है।

इस काल में लिखी व छपी पुस्तकें न सिर्फ आसानी से उपलब्ध हैं अपितु इनम से कई पुस्तकें पुनः मुद्रित भी होती हैं।

इनमें विभिन्न साहित्य जैसे – उपन्यास, जीवनी, यात्रा-वृत्तांत आदि शामिल हैं।

इसके अलावा तत्कालीन समाचार पत्र भी उस समय का इतिहास जानने के महत्वपूर्ण साधन हैं।

साथ ही कुछ ऐसे व्यक्ति आज हमारे बीच हैं,

जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संघर्ष या अन्य घटनाओं को अपनी आँखों से देखा है अथवा उसमें भाग लिया है।

इनसे भी हमें आधुनिक इतिहास की अनेक जानकारियाँ प्राप्त होती हैं।

आधुनिक इतिहास के स्रोतों का वर्गीकरण इस प्रकार किया जा सकता है

आधुनिक काल की विशेषताएँ

संज्ञा किसे कहते हैं , परिभाषा , प्रकार , उदाहरण

सर्वनाम किसे कहते हैं , परिभाषा, प्रकार, उदाहरण

समास किसे कहते हैं , परिभाषा, प्रकार , उदाहरण

Vachan kise kahate hain

कारक किसे कहते हैं , परिभाषा, प्रकार, उदाहरण

संधि किसे कहते हैं परिभाषा प्रकार उदाहरण

educationallof
Author: educationallof

error: Content is protected !!