मॉडेम (Modem) किसे कहते हैं?

मॉडेम (Modem) :-

मॉडेम Modulation के शब्द Mo तथा demodulation के शब्द dem से मिलकर बना हुआ है। मॉडेम (Modem ) वह उपकरण है जो मॉडुलित एवं विमॉडुलन दोनों क्रियाएँ कर सकता है।

इसका प्रयोग दो डिजिटल संसाधनों जैसे कम्प्यूटरों को जोड़ने (Interfacing) के लिए जाता है।

ब्लॉक आरेख :-

चित्र में डाटा संचार परिपथ में मॉडेम के उपयोग का ब्लॉक आरेख प्रदर्शित किया गया है।

इस परिपथ में प्रेषी सिरे और अभिग्रहण सिरे पर एक एक मॉडेम का उपयोग किया जाता है।

प्रेषी विधा में मॉडेम मॉडुलक की तरह तथा अभिग्रहण विधा में विमॉडुलक की तरह कार्य करता है।

मॉडेम (Modem )

कार्यविधि :-

प्रेषी केन्द्र पर मॉडेम के मुख्यतः दो कार्य होते हैं –

1. कम्प्यूटर या अन्य मशीन से प्राप्त डिजिटल सिग्नल को एनालॉग सिग्नल में परिवर्तित करना।

2. एनालॉग सिग्नल को उच्च आवृत्ति की वाहक तरंग पर अध्यारोपित कर एनालॉग प्रकृति की मॉडुलित तरंग उत्पन्न करना।

मॉडुलित तरंग को संचार चैनल (जैसे टेलीफोन लाइन इत्यादि) द्वारा अभिग्रहण केन्द्र पर भेजा जाता है।

अभिग्रहण केन्द्र पर मॉडेम वाहक तरंग का विमॉडुलन करता है

तथा इस क्रिया में प्राप्त मूल मॉडुलक सिग्नल को , जो एनालॉग सिग्नल होता है , डिजिटल सिग्नल में परिवर्तित करता है।

यह डिजिटल सिग्नल कम्प्यूटर या अन्य इसी प्रकार की मशीन को दे दिया जाता है।

उपयोग की विधाएँ :-

मॉडेम निम्न तीन विधाओं में कार्य करता है –

1. सामान्य विधा ( Simplex Mode ) :-

इस विधा में आँकड़े केवल एक ही दिशा में संचरित होते हैं।

2. अर्द्ध द्विक विधा (Half Duplex Mode) :-

इस विधा में प्रेषी और अभिग्राही के बीच दोनों दिशाओं में आँकड़ो का संचरण होता है किन्तु एक समय पर केवल एक ही दिशा में संचरण होता है।

3. पूर्ण द्विक विधा (Full Duplex Mode) :-

इस विधा में प्रेषी और अभिग्राही दोनों के बीच एक ही समय पर दोनों दिशाओं में आँकड़ो का संचरण होता है।

मॉडेम की मुख्य विशेषताएं :-

1. ध्वनि विधा/डाटा विधा (Voice Mode/ Data Mode ) :-

ध्वनि विधा में मॉडेम एक टेलीफोन की तरह तथा डाटा विधा में नियमित मॉडेम की तरह कार्य करता है।

2. स्व उत्तर (Auto Answer) :-

स्व उत्तर मॉडेम में कार्य कर्ता की अनुपस्थिति में भी कम्प्यूटर डाटा को एकत्रित करता है अथवा ध्वनि को रिकॉर्ड करता है।

आवश्यकता पड़ने पर डाटा/ध्वनि को पुनरुत्पादित किया जा सकता है।

3. बिट्स प्रति सेकण्ड (Bits per Second ) :-

यह डाटा के सम्प्रेषण एवं प्राप्तीकरण की गति होती है।

फैक्स मशीन या ई – मेल यह गति 14.5 kbps (किलो बिट्स प्रति सेकण्ड) तथा तीव्रता मॉडेम में 57.6 kbps होती है।

मॉडेम के प्रकार :-

1. बाह्य मॉडेम (External Modem) :-

बाह्य मॉडेम सीरियल केबल (Serial cable) द्वारा PC से जुड़ा होता है।

इसका स्वयं का पॉवर सप्लाई होता है।

स्वयं का पॉवर सप्लाई होने के कारण इसे आसानी से संचालित किया जा सकता है।

बाह्य मॉडेम में कई स्वतंत्र नियंत्रण होते हैं।

2. आंतरिक मॉडेम (Internal Modem) :-

आंतरिक मॉडेम एक कार्ड पर आता है।

बोर्ड पर इसका स्वयं का सीरियल पोर्ट होता है तथा यह PC के पॉवर सप्लाई का उपयोग करता है।

यह कम खर्चीला होता है तथा इसे आसानी से संचालित किया जा सकता है।

3. PCMCIA मॉडेम :-

यह एक पतले कार्ड के रूप में होता है।

यह PCMCIA खाँचा में फिट होता है।

इसका उपयोग पोर्टेबल कम्प्यूटरों खासकर लेपटॉप में किया जाता है।

कूलॉम का व्युत्क्रम वर्ग-नियम:-

विद्युत शक्ति की परिभाषा , मात्रक एवं विमीय सूत्र:-

पोलेराइड किसे कहते हैं :-

तरंग प्रकाशिकी किसे कहते हैं ? बताइए

मुक्त इलेक्ट्रॉनों का अनुगमन वेग :-

लेंसों से सम्बंधित प्रश्न :-

फ्रेनेल दूरी किसे कहते हैं :-

न्यूटन के कणिका सिद्धांत की अमान्यता के कारण :-

प्रिज्म से अपवर्तन सम्बंधित बहुविकल्पीय प्रश्न Part -02 :-

प्रीज्म से अपवर्तन सम्बंधित बहुविकल्पीय प्रश्न Part -03 :-

प्रिज्म से अपवर्तन सम्बंधित बहुविकल्पीय प्रश्न Part -01 :-

विस्थापन विधि द्वारा उत्तल लेंस की फोकस दूरी ज्ञात करना

स्पेक्ट्रोमीटर या वर्णक्रममापी किसे कहते हैं ?

ट्रान्जिस्टर के उभयनिष्ठ आधार विधा में अभिलाक्षणिक

थॉमसन द्वारा e/m का निर्धारण :-

संचार तंत्र किसे कहते हैं ?

educationallof
Author: educationallof

error: Content is protected !!